CM Kejriwal on CAA: सीएम केजरीवाल ने सीएए को बताया खतरनाक, कहा- देश में पाकिस्तानियों को बसा रही बीजेपी सरकार- VIDEO
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार देश में पाकिस्तानियों को बसाने जा रही है.
CM Kejriwal on CAA: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीएए के जरिए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी. इसका मतलब है कि उन्हें भारत में नौकरियां दी जाएंगी और उनके लिए घर भी बनाए जाएंगे.
बीजेपी हमारे बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती है, लेकिन वह पाकिस्तान से आए बच्चों को नौकरी देना चाहती है. हमारे कई लोग बेघर हैं, लेकिन बीजेपी पाकिस्तान से आए लोगों को यहां बसाना चाहती है.
वीडियो देखें:
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says, "What is this CAA? BJP Government at the Centre says that if minorities from three countries - Bangladesh, Pakistan and Afghanistan - want to get Indian citizenship, they will be granted the same. It means that a large number of minorities… pic.twitter.com/GLdQ8ggmBM
— ANI (@ANI) March 13, 2024
सीएम केजरीवाल ने कहा कि वे हमारी नौकरियां उनके बच्चों को देना चाहते हैं. वे पाकिस्तानियों को हमारे सही घरों में बसाना चाहते हैं. भारत सरकार के पैसे का उपयोग हमारे परिवारों और देश के विकास के लिए किया जाना चाहिए. इसका उपयोग पाकिस्तानियों को बसाने के लिए किया जाना सही नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

