सीएम केजरीवाल ने पत्नी सुनीता के साथ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल, पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Credit -ANI

नई दिल्ली, 14 सितंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल, पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत अन्य आप नेताओं के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बजरंगबली के दर्शन-पूजन करने पहुंचे.

मंदिर पहुंचकर केजरीवाल ने पत्नी के साथ विधिवत रूप से बजरंगबली और शिवजी की पूजा की. मंदिर के पुजारी ने उन्हें एक गदा देकर चुन्नी उड़ाई. पूजा के बाद अरविंद केजरीवाल राजघाट जाएंगे. वे महात्मा गांधी के समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. शराब नीति केस में जमानत मिलने के बाद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने भी इसी हनुमान मंदिर में बजरंगबली की पूजा की थी. अंतरिम जमानत के बाद 2 जून को सरेंडर करने से पहले भी केजरीवाल ने इसी मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए थे. यह भी पढ़ें : आदित्य ठाकरे ने केजरीवाल की रिहाई का स्वागत किया, शिवसेना बागियों पर साधा निशाना

बता दें कि बीते शुक्रवार शाम को जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल का आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया था. शुक्रवार शाम के वक्त काफी बारिश होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही थी. रिपोर्ट के अनुसार, राजघाट के कार्यक्रम के बाद अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंचेंगे और वहां पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा