धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं थमा CJP का आंदोलन, अभिजीत डिपके ने रखीं दो बड़ी मांगें
अपने बयान के अंत में अभिजीत डिपके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "याद रखना, कॉकरोच से पंगा मत लेना." CJP ने साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बावजूद उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.
What Are CJP’s Remaining Demands After Dharmendra Pradhan’s Resignation? केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया है. शनिवार को पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत डिपके ने कहा कि उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और सरकार को उनकी दो प्रमुख मांगें भी पूरी करनी होंगी.
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, लेकिन हमारी दो मांगें अभी बाकी हैं'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत डिपके ने कहा कि यह आंदोलन का अंत नहीं है. उन्होंने कहा, "डरने की कोई जरूरत नहीं है. यह लोकतंत्र है. उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं. हम ऐसे नहीं जाएंगे."
अभिजीत दिपके ने कहा- प्रधान का इस्तीफ़ा काफ़ी नहीं है; NEET से जुड़ी आत्महत्याओं के पीड़ितों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवज़े की मांग की:
#WATCH | Delhi: On the resignation of Union education minister Dharmendra Pradhan, Founding President of Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke says, "There's no need to be afraid. This is democracy. He has resigned, but we have two more demands. We won't go like this. Dharmendra… pic.twitter.com/K8xiZ0NInO
— ANI (@ANI) July 25, 2026
आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की मांग
डिपके ने कहा कि जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, "जिन बच्चों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए. यह उन्हें हर हाल में दिया जाना चाहिए." CJP का कहना है कि जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई पर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन की मांग
अभिजीत डिपके ने 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई की गई थी और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा, "20 तारीख को जिन पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए."
सरकार को दी चेतावनी
अपने बयान के अंत में अभिजीत डिपके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "याद रखना, कॉकरोच से पंगा मत लेना." CJP ने साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बावजूद उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2026 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

