CJP Protest: दिल्ली के इस इलाके में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

यह फैसला दूरसंचार (अस्थायी सेवा निलंबन) नियम 2024 और दूरसंचार अधिनियम 2023 की संबंधित धाराओं के तहत लिया गया है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है. गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है.

जारी आदेश के अनुसार. जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में सभी प्रकार की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक बंद रहेंगी. यानी कुल 24 घंटे तक इस क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मुख्यालय की ओर से टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल. वोडाफोन-आइडिया. जियो और एमटीएनएल के नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. आदेश में कहा गया है कि सभी प्रकार की मोबाइल इंटरनेट तकनीक को निर्धारित अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए.

यह फैसला दूरसंचार (अस्थायी सेवा निलंबन) नियम 2024 और दूरसंचार अधिनियम 2023 की संबंधित धाराओं के तहत लिया गया है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए.

Share Now