China New Map: कई साल से कह रहा हूं चीन पर पीएम झूठ बोलते हैं... विवादित नक्शे पर बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा- मैंने तो पहले ही बोला था की प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं कि लद्दाख में एक इंच जमीन भी नहीं गई है. राहुल गांधी ने कहा- पूरा लद्दाख जानता है कि चीन ने अतिक्रमण किया है.
नई दिल्ली: चीन द्वारा जारी किए गए चीन के मानक मानचित्र के 2023 संस्करण में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा दिखाए जाने पर भारत में नाराजगी है. इस मामले को लेकर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा- मैंने तो पहले ही बोला था की प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं कि लद्दाख में एक इंच जमीन भी नहीं गई है. राहुल गांधी ने कहा- पूरा लद्दाख जानता है कि चीन ने अतिक्रमण किया है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को कर्नाटक जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा कि चीन के नए नक्शे को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. शांति की बातें करने वाले चीन की खुली पोल, नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा.
राहुल गांधी ने कहा,मैं लद्दाख से हाल ही में वापस आया हूं. वहां सब जानते हैं कि चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है. राहुल गांधी ने कहा नक्शे का मुद्दा गंभीर है. उन्होंने जमीन तो ले ही ली है. प्रधानमंत्री को इसके बारे में कुछ कहना चाहिए.
देखें VIDEO:
#WATCH | Delhi | While leaving for Karnataka, Congress MP Rahul Gandhi speaks on China government's '2023 Edition of the standard map of China'; says, "I have been saying for years that what the PM said, that not one inch of land was lost in Ladakh, is a lie. The entire Ladakh… pic.twitter.com/NvBg0uhNY1
— ANI (@ANI) August 30, 2023
चीन ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को बताया अपना हिस्सा
चीन ने अपने मानक मानिचत्र का नया संस्करण जारी किया है. चीन द्वारा मानचित्र जारी करते ही विवाद खड़ा हो गया. इस नक्शे में चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र बताया है. जबकि भारत हमेशा से कहता आया है कि अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा. ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें कहा गया है, "चीन के ऑफिशियल मैप का 2023 एडिशन सोमवार को जारी किया गया है."
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि 'यह मैप चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की ड्राइंग पद्धति के आधार पर संकलित किया गया है. प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा होस्ट की गई स्टैंडर्ड मैप सर्विस की वेबसाइट पर इसे लॉन्च किया है.' चीन की कम्युनिस्ट सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स द्वारा पोस्ट किए गए मैप में अरुणाचल प्रदेश, 1962 के युद्ध में अक्साई चिन पर कब्जा किया गया था, उसे चीन ने अपना हिस्सा दर्शाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

