नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन में किया पूजा-पाठ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के पहले दिन बलरामपुर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पीठ परिसर स्थित गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया. पूजा अर्चना व गौ सेवा भी की.
बलरामपुर, 2 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के पहले दिन बलरामपुर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पीठ परिसर स्थित गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाया. पूजा अर्चना व गौ सेवा भी की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल देर शाम बलरामपुर के तुलसीपुर पहुंचे थे. देवीपाटन मंदिर प्रांगण में रात्रि विश्राम के बाद आज मां पाटेष्वरी की पूजा-अर्चना के बाद गोशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आदिशक्ति मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना करने के लिए लोग कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां की पूर्जा-अर्चना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Bihar: तेजस्वी ने चिराग का बंगला खाली कराने पर कहा, भाजपा ने तो ‘हनुमान’ के घर में ही लगा दी आग
दूसरी बार प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद चैत्र नवरात्रि के पहले दिन योगी पहली बार शक्तिपीठ पहुंचे. मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में आज मां पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया. इसके बाद पारंपरिक रूप से मंदिर परिसर की गौ शाला में पहुंचे. वहां गायों को गुड़, दलिया व हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की. इस दौरान गौ सेवकों से गायों का हालचाल लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

