'मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी' ने लिया बड़ा फैसला, कहा- गड़बड़ी वाली सभी भर्ती परीक्षाएं होंगी रद्द
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बाद धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. धामी सरकार ने राज्य में गड़बड़ी वाली सभी भर्तियां रद्द करने का फैसला किया है. ये सभी भर्तियां नये सिरे से होंगी.
देहरादून, 25 अगस्त : यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बाद धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. धामी सरकार ने राज्य में गड़बड़ी वाली सभी भर्तियां रद्द करने का फैसला किया है. ये सभी भर्तियां नये सिरे से होंगी. इसके साथ ही गड़बड़ी के मामलों में पकड़े गए सभी आरोपियों को नौकरी से भी बर्खास्त किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा गड़बड़ी के मामलों में नियमों के मुताबित कार्रवाई की जाएगी. 'सीएम धामी' ने कहा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
'सीएम धामी' ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू किया जाए. यूकेएसएससी के सुचारू संचालन के लिए जल्द ही एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी चाहिए. इसके साथ ही पुलिस जांच में तेजी लाई जाए. दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और उनकी अवैध संपत्ति को जब्त किया जाए. सीएम ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं. यह भी पढ़ें : बच्चों में नवाचार की संस्कृति के लिये स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-जूनियर शुरू हुआ: शिक्षा राज्य मंत्री
मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया. साथ ही साथ सभी विभागों में रिक्त भर्तियों को पारदर्शी तरीके से जल्द भरने के लिए कहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

