Chhattisgarh Shocker: मुंहबोले दादा ने 16 वर्षीय पोती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद राज खुलने पर हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बलौदा बाजार में एक 58 वर्षीय शख्स को 16 वर्षीय पोती के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स पीड़िता का दूर का रिश्तेदार लगता है. उसने मौके का फायदा उठाकर नाबालिक लड़की को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया.
Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने बलौदा बाजार में एक 58 वर्षीय शख्स को 16 वर्षीय लड़की जो पीड़िता का दूर का रिश्तेदार में दादा (Granddaughter) लगता है. उसे पोती के साथ रेप (Rape) के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स पीड़िता का दूर का रिश्तेदार लगता है. उसने मौके का फायदा उठाकर नाबालिक लड़की को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया. शख्स के इस घिनौनी हरकत के बारे में तब खुलासा हुआ. जब पीड़िता गर्भवती हो गई. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़ के दावनबोड़ का रहने वाला है. जिसका नाम छेदूराम तुरकाने है. वह अपने दूर के रिश्ते में भांजा लगने वाले रिश्तेदार के घर बलौदा बाजार जून 2021 में आया था. वहां भांजे की 16 साल की बेटी भी थी. उसकी बुरी निगाह उस पर पड़ने के बाद उसने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस में दी शिकायत में लड़की ने पुलिस को बताया कि एक दिन जब घर में वह अकेली थी तो उसके साथ उसके दादा ने दुष्कर्म किया.पीड़िता के अनुसार इसके बाद फिर एक दिन उसे जान से मारने की धमकी दी और दोबारा दुष्कर्म किया. यह भी पढ़े: Chhattisgarh Shocker: 10वीं की छात्रा को किडनैप करने के बाद रेप का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
दादा के धमकी के बाद पीड़िता ने इस बात से डर कर किसी से कुछ नहीं बताई. इस बीच उसके शारीरिक बदलाव शुरू हो गए. पहले तो परिजनों ने ध्यान नहीं दिया. इसके बाद लड़की की मां ने ध्यान दिया तो उन्हें कुछ शंका हुई. डॉक्टर के पास लेकर गईं तो लड़की के 7 माह की गर्भवती होने का पता चला.इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
परिजनों के शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार है. जिसे कोर्ट में पेश किये जाने के बाद जेल भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

