देश

अजीब दीवानगी! प्यार में धोखा खाए युवक ने ‘बेवफा चायवाला' नाम से खोली दुकान, टूटे दिल वालों को मिलता है डिस्काउंट

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार एक चाय की दुकान काफी चर्चा में है. इस दुकान पर चाय पीने वालों की भीड़ होती है. क्योंकिं इस दुकान का नाम ‘बेवफा चायवाला’ है. जिस दुकान पर लोगों की चाय पीने को लेकर भीड़ उमड़ती है.

अजीब दीवानगी! प्यार में धोखा खाए युवक ने ‘बेवफा चायवाला' नाम से खोली दुकान, टूटे दिल वालों को मिलता है डिस्काउंट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits Wikimedia Commons)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लौदाबाजार सड़क पर स्थित एक चाय की दुकान काफी चर्चा में है. इस दुकान पर चाय पीने वालों की भीड़ होती है. क्योंकिं इस दुकान का नाम ‘बेवफा चायवाला’ (Bewafa Chai Wala है. दुकान चलाने वाला युवक ने प्रेम को धोखा पाने के बाद उसने बेवफा चायवाला वाले के नाम से सड़क के बगल में चाय की दुकान खोल दी है. उसके इस दुकान पर चाय पीने वालों की भीड़ होती है. क्योंकि दुकान चलाने वाले युवक ने प्यार में धोखा पाने वालों को डिस्काउंट भी देता है

प्यार में धोखा पाने वाले युवक का नाम कमलेश धृतलहरे है. धृतलहरे के अनुसार वह दो किस्म की चाय बेचता हैं. दोनों चाय की कीमत भी अलग-अलग है. एक चाय का नाम है ‘प्रेमी जोड़ों के लिए’ इसकी कीमत 15 रुपये है. दूसरी चाय का नाम है ‘प्यार में धोखा खाने वालों के लिए’ इसकी कीमत 10 रुपये है. दो अलग-अलग चाय बेचने वाले कमलेश का कहना है कि मैंने प्यार में धोखा खाया था. इसलिए मैंने चाय की अलग-अलग कीमत लिखी है. यह भी पढ़े: Bihar: प्यार में धोखा खाया तो बन गया 'बेवफा चायवाला', प्रेमी जोडों को मुफ्त में पिलाते हैं चाय

दरअसल चाय की दुकान खोने के पीछे कमलेश की वजह यह है कि वह दो साल पहले जिस लड़की से प्रेम करता था. उसने कमलेश को धोखा दे दिया. जिसके बाद कमलेश को लगा कि वह अब क्या करें. ऐसे में वह प्यार की दीवानगी में आकर चायवाला वाले के नाम से चाय की दुकान की खोल दी. कमलेश का यह भी कहना है कि प्यार से मुझे सबक भी मिला और रोजगार भी. आज मैं जैसा भी हूं, जिस भी परिस्थिति में हूं, खुश हूं.

कमलेश का कहना है कि दुकान का नाम सुनकर चाय पीने वालों की भीड़ उमड़ती है. उनकी रोज की कमाई 500 रुपये है. इससे उनकी रोजी-रोटी चल जाती है. वहीं चाय पीने आने वाले लोगों का कहना है कि कमलेश ने चाय की दुकान नाम गजब का रखा है. ये नाम सुनते ही लगता है वहां जाओ और चाय पियो. दुकान की खास बात यही है कि जिसका दिल टूटा हुआ होता है उसे यहां 5 रुपये डिस्काउंट मिलता है. जो उन्हें काफी अच्छा लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).