Chhattisgarh Shocker: पति ने पत्नी के साथ पहले साथ में छक कर पी शराब, फिर नशे में बोला- 'तेरा चरित्र ठीक नहीं है' और डंडे से पीट-पीटकर कर मार डाला
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स पहले अपनी पत्नी के साथ जमकर शराब पीया. इसके बाद उसकी अपनी पत्नी के साथ बहस होने पर वह नशे में आकर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स पहले अपनी पत्नी (Wife) के साथ जमकर शराब पीया. इसके बाद उसकी अपनी पत्नी के साथ बहस होने पर वह नशे में उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. दोनों के बीच बस बढ़ने के बाद वह पत्नी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाने के बाद डंडे में पीटना शुरू कर दिया. जिसमें वह बुरी तरफ से घायल ह गई और उसकी मौत हो गई. वरदाता के बाद राजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मामला थाना क्षेत्र के कोटागहना गांव का है. दोनों के बीच 31 जनवरी की रात शराब पीने के बाद बहस हुई. जिसके बाद महिला के पति ने उसके चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए डंडे से पीटने लगा. जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई. पत्नी के मौत के बाद पकड़े जाने के डर से वह घर छोड़कर फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने एक टीम गठित करने के बाद उसकी तलाश करने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया है. फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किये जाने के बद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यह भी पढ़े: Hyderabad Shocker: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर सिर लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन, खुद को किया आत्मसमर्पण
महिला की हत्या को लेकर राजपुर पुलिस को एक फरवरी की सुबह खबर मिली की कोटागहना गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और घटने की मुआयना में जुटी. पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिये भेज दिया. वही पुलिस घटना की जांच में जुटी तो पता चला की महिला और उसके पति के साथ घटना वाले दिनांक की रात में दोनों ने छककर शराब पी. शराब के नशे में दोनों के बीच खुब विवाद हुआ था और फिर पति ने महिला पर डंडे से बुरी तरह से वार कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

