Chhattisgarh: सुहागरात से पहले दूल्हा गिरफ्तार, पहली रात तड़प-तड़प कर दुल्हन के लिए जेल में बीती
जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक लड़के के शादी के बाद बारात घर पहुंचते ही दरवाजे पर पुलिस को देकर हंगामा मच गया. क्योंकि पुलिस पहले से ही दूल्हे को गिरफ्तार करने के लिए उसे घर बैठी थी.
जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक लड़के की शादी के बाद बारात घर पहुंचते ही दरवाजे पर पुलिस को देखकर हंगामा मच गया. क्योंकि पुलिस पहले से ही दूल्हे (Groom) को गिरफ्तार करने के लिए उसे घर बैठी थी. दूल्हे के घर वाले कुछ समझ पाते की पुलिस उसे हथकड़ी लगाकर पुलिस स्टेशन रवाना होने लगी. लोगों ने जब सवाल किया तो मालूम पड़ा कि दूल्हे के किसी और लड़की से संबंध हैं. जिससे उसने शादी का वादा किया था. लेकिन शादी से वह मुकर गया. घटना जशपुर के तपकरा थाना (Tapkara Police Station) क्षेत्र की है.
पुलिस ने बताया कि लड़की ने शादी का झांसा ही नहीं उसने आरोपी दूल्हे पर रेप का आरोप भी लगाया गया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दुल्हे ने उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये और बाद में शादी से मुकर गया. उसके इस जालसाजिश के चलते शादी के बाद भी पहली रात से जेल में बितानी पड़ी है. यह भी पढ़े: Bihar: शादी का झांसा देकर दिल्ली में दुष्कर्म के आरोप में निजी स्कूल के निदेशक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार थाना तपकरा के क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 19 फरवरी को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि अनिरूद्ध कुमार सिंह नाम के युवक से उसका पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अनिरूद्ध उससे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया. जिससे वह गर्भवती हो गई. बाद में शादी से बचने के लिए उसका उसने गर्भपात करा दिया. जिसके बाद वह शादी से मुकर गया.
आरोपी दूल्हा अनिरूद्ध के इस अपराध के लिए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 376(2)(एन), 312 एवं 3(2-5) एसटी/एससी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
आरोपी अनिरूद्ध की शादी 20 फरवरी को हुई. शादी के दूसरे दिन बाद उसकी बारात 21 फरवरी को घर लौटी. अनिरूद्ध अपनी दुल्हन जैसे ही घर लेकर लौटा वैसे ही घर पर मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ करने पर पीड़िता द्वारा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई सारी बातों को स्वीकार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

