छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ एक्शन में सुरक्षाबल, 10 का किया खात्मा, बड़ी मात्रा में हथियार किए बरामद
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर में गुरुवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं.
बीजापुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर में गुरुवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं. सुरक्षाबलों ने यहां बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए हैं. मुठभेड़ अब भी जारी है. बीजापुर (Bijapur) के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "भैरमगढ़ थाने के माड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई.
इस मुठभेड़ में 10 नक्सली (Naxalite) मारे गए हैं."जिनके शव बरामद कर लिए गए. साथ ही 11 हथियार भी मिले हैं. मुठभेड़ अब भी जारी है." जानकारी के मुताबिक, "बीती रात पुलिस को इंद्रावती नदी के आसपास नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी.
यह भी पढ़ें: झारखंड: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कहा- नक्सली देश के विकास के लिए बड़ी चुनौतियों में से एक हैं
इसी आधार पर पुलिस दल को रवाना किया गया था, जिसके बाद यहां सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

