देश

चेन्नई: भारी बारिश के चलते कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारी बारिश के चलते चेन्नई के जिला कलेक्टर शनमुघा सुंदरम ने बुधवार को चेन्नई जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 22 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है. जिला कलेक्टर ने कांचीपुरम और नागपट्टिनम जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी भारी बारिश चेतावनी के बाद छुट्टी घोषित की है.

चेन्नई: भारी बारिश के चलते कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चेन्नई में भारी बारिश (Photo Credits: Hello Tricity)

चेन्नई: भारी बारिश के चलते चेन्नई के जिला कलेक्टर शनमुघा सुंदरम ने बुधवार को चेन्नई जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 22 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है. जिला कलेक्टर ने कांचीपुरम और नागपट्टिनम जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी भारी बारिश चेतावनी के बाद छुट्टी घोषित की है. बता दें कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते बुधवार को चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश हुई. इन हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी बारिश होने का अनुमान लगाया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 'दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और सटे हुए तटीय तमिलनाडु के ऊपर बहुत गहरे दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. इसमें कहा गया कि इस कम दबाव के चलते अगले दो दिनों में तमिलनाडु और पुडुचेरी में बड़े स्तर पर बारिश होगी और कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है.'

राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और विल्लुपुरम उन जिलों में शामिल हैं जहां अत्यधिक बारिश होगी.

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कुड्डलोर, अरियालूर में एक सेंटीमीटर, नगापट्टिनम जिले के तारंगमबाड़ी में सात सेंटीमीटर और चेन्नई (नुंगमबक्कम) में दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).