Video: चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला तेंदुए का बच्चा

इंटेलिजेंस अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार को चेन्नई के अन्ना इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक तेंदुआ का बच्चा बरामद किया है. इस मामलें में अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

तेंदुए का बच्चा (Photo Credits: ANI)

चेन्नई: इंटेलिजेंस अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार को चेन्नई के अन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक तेंदुआ का बच्चा बरामद किया है. इस मामलें में अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हालांकि आगे मामलें की जांच के लिए तेंदुए के बच्चे और यात्री दोनों को वन विभाग को सौंप दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, इंटेलिजेंस विभाग ने तेंदुए के बच्चे की तस्करी के आरोप में काजा मोइदीन को अन्ना इंटरनैशनल एयरपोर्ट से पकड़ा गया है. थाइलैंड से आ रहे मोइदीन ने तेंदुए का बच्चा अपनी बैग में छिपा रखा था. अधिकारियों ने जब उसके सामान की छानबीन की तो उसमें से करीब एक महीने का तेंदुए का बच्चा मिला.

अधिकारियों ने तेंदुए के बच्चे को बाहर निकला तो वह एक प्लास्टिक के एक कंबल में था और बहुत डरा हुआ था. जिसके बाद अधिकारियों ने उसे दूध पिलाकर शांत करने की कोशिश की. तेंदुए का बच्चा एक महीने की मादा है. और उसका वजन 1.1 किलो है. फिलहाल वह स्वस्थ्य है और कड़ी देखभाल में है.

गौरतलब हो कि बीते 10 जनवरी को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थानीय लोगों द्वारा घसीटे जाने से घायल हुए छह महीने के तेंदुए के बच्चे ने दम तोड़ दिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद इस बर्बरतापूर्ण मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट, दक्षिण में बारिश के आसार, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा वेदर

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी