देश

चेन्नई: मासूम बच्ची से महीनों तक रेप करने वाले आरोपियों को वकीलों ने अदालत परिसर में जमकर पीटा, Video

गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों को अदालत में जाया गया तो वहां उन्हें जमकर पीटा गया. खबरों के मुताबिक अदालत के परिसर में आरोपियों की पिटाई वकीलों ने की है

चेन्नई: मासूम बच्ची से महीनों तक रेप करने वाले आरोपियों को वकीलों ने अदालत परिसर में जमकर पीटा, Video
गिरफ्तार हुए आरोपी ( Photo Credit: ANI )

चेन्नई. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पुलिस ने पिछले 7 महीने से 11 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न मामले में 18 लोगों को अरेस्ट किया है. इन सभी पर आरोप है कि इन्होने मासूम बच्ची को बेहोशी की दवाइयां खिलाकर उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करते थे. पुलिस का कहना है कि उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा था. इस करतूत में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें लिफ्ट ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल हैं.

वहीं गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों को अदालत में जाया गया तो वहां उन्हें जमकर पीटा गया. खबरों के मुताबिक अदालत के परिसर में आरोपियों की पिटाई वकीलों ने की है. एजेंसी एएनआई ने का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आरोपियों के साथ धक्कामुक्की हो रही है.

बता दें कि चेन्नई में एक 11 साल की लड़की के साथ बलात्कार की इस घटना ने लोगों को हैरान कर के रख दिया है. बता दें कि उत्तराखंड के एक गांव में पांच नाबालिग लड़कों ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया है. इस घटना के बाद बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2018 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).