चेन्नई: समय पर जांच पूरा नहीं करने वाले 7000 से अधिक पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

तमिलनाडु में जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में 7,324 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. प्रशासन ने मद्रास उच्च न्यायालय को बताया की सभी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई: तमिलनाडु में जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में 7,324 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. प्रशासन ने मद्रास उच्च न्यायालय को बताया की सभी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. सभी ने जरुरी समय सीमा के अंदर अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने में नाकाम रहे. जिसके कारण 2.14 लाख से ज्यादा प्राथमिकियों पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई और मामला बंद करना पड़ा.

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय द्वारा मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) में दिए गए हलफनामें के मुताबिक साल 2010 से 2018 के बीच पुलिस के समय पर आरोपपत्र दाखिल नहीं करने के कारण 1,72,602 मामलों को निचली अदालत ने बंद किया. अदालत को यह भी बताया गया कि 2009 से 2014 के बीच कुल 2,14,901 प्राथमिकियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बंद कर दिया.

इसके साथ ही डीजीपी कार्यालय ने बताया कि 7,324 जांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है. बता दें कि जस्टिस मुरलीधरण ने अपने आदेश में जवाब मंगाते हुए कहा था कि मजिस्ट्रेट कोर्ट में बंद किए जाने वाले मामलों का सही तरीके से रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है. जिसके जवाब में डीजीपी कार्यालय ने यह हलफनामा दायर किया.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

Gold Rate Today, May 16, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के 22K-24K के ताजा रेट