देश

चेन्नई में चिकन पीस को लेकर तीखी बहस के बाद बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी चाकू, मौत

नॉनवेज लवर्स के बीच चिकन पीसेस को लेकर अक्सर बहस हो जाती है. लेकिन अगर हम कहे कि यही बहस किसी की जान भी ले सकती है तो शायद आप भरोसा ना करें. ऐसा एक वाकिया तमिलनाडु के चेन्नई से सामने आया है.

चेन्नई में चिकन पीस को लेकर तीखी बहस के बाद बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मारी चाकू, मौत
चिकन बिरयानी (Photo Credits: Pixabay)

चेन्नई: नॉनवेज लवर्स के बीच चिकन पीसेस (Chicken Biryani) को लेकर अक्सर बहस हो जाती है. लेकिन अगर हम कहे कि यही बहस किसी की जान भी ले सकती है तो शायद आप भरोसा ना करें. ऐसा एक वाकिया तमिलनाडु के चेन्नई (Chennai) से सामने आया है. जहां चिकन पिसेस को लेकर एक कपल में जमकर पहले तो बहस हुई और बाद में अंजाम मर्डर तक जा पहुंचा.

जानकारी के मुताबिक यह दिल दहला देनेवाली घटना चेन्नई शहर के कोयंबेडु बाजार की है. जहां लड़का और लड़की के बीच चिकन बिरयानी में चिकन पिसेस को लेकर तीखी बहस हो गई. जिसके बाद नाराज होकर लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को कथित रूप से चाकू मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल आरोपी लड़का पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

घटना बीते सोमवार की है. एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाजार घूमने आया था. इस दौरान उन्होंने एक शॉप से चिकन बिरयानी खरीदा. जिसके बाद लड़की ने बिरयानी में चिकन पीस कम होने की बात कही. इसी बात को लेकर कपल में कहासुनी हो गई. और मामला इतना बढ़ गया कि लड़के ने लड़की के गले पर चाकुओं से कई वार कर डाले. जिससे जगह पर ही लड़की की मौत हो गई.

घटना को अंजाम देने के बाद लड़का मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. खबर लिखे जाने तक लड़का और लड़की की पहचान नही हो सकी थी. यह भी पढ़े- खाने में चिकन नहीं मिला तो पिता ने मचाया बवाल, गुस्से में आकर बेटे को दी ये खौफनाक सजा!

गौरतलब हो कि ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के धार जिला से भी प्रकाश में आया था. टाण्डा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम खरवाली में खाने में चिकन नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कथित रूप से चाकू मार कर सोमवार सुबह हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).