छत्तीसगढ़: बारातियों से भरे अनियंत्रित वाहन के पलटनें से 6 लोगों की मौत और 13 लोग हुए घायल
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में एक बारातियों से भरे अनियंत्रित वाहन के पलट जाने से लगभग 6 लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो गए हैं. घायल बारातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल बारातियों को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है.

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. यह भीषण हादसा धार नगर के पास हुआ है. इस दुर्घटना से आस-पास के इलाकों में अफरातफरी मच गई है. एसपी तिलक राम कोशिमा ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है. हादसा रात में करीब 8 बजे हुआ. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
Chhattisgarh: 6 dead, 13 injured when the pickup van they were in, met with an accident in Amera village of Balrampur district earlier tonight. The injured have been shifted to a hospital.
— ANI (@ANI) April 26, 2019
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पुलिस ने तलाशी के दौरान वाहन से 11 करोड़ रुपये किए बरामद, पूछताछ जारी
इस दुर्घटना के बाद से गांव में शोक की लहर फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है की इस ओवरलोड वाहन में पुरुष, महिला और बच्चों को मिलाकर कुल 40 लोग सवार थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).