देश

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 11.85 करोड़ रूपए से ज्यादा की अवैध सामग्री की जब्त

राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलों में शराब और अन्य मादक द्रव्यों के अवैध करोबार पर कड़ी निगाह रखी जा रही है

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 11.85 करोड़ रूपए से ज्यादा की अवैध सामग्री की जब्त
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में अब तक 11.85 करोड़ रूपए से ज्यादा की अवैध सामग्री जब्त की गई है. राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए चल रही प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलों में शराब और अन्य मादक द्रव्यों के अवैध करोबार पर कड़ी निगाह रखी जा रही है. वहीं अवैध नगदी और अवैध आभूषणों तथा अन्य अवैध वस्तुओं के वितरण को भी कठोरता से प्रतिबंधित किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों में जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित उड़न दस्तों द्वारा अब तक 11 करोड़ 85 लाख 51 हजार 461 रूपए की अवैध वस्तुओं की जब्ती की गई है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहू स्वयं राज्य के विभिन्न जिलों का सघन दौरा कर रहे हैं और वहां अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन से संबंधित प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा राज्य के हर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़े: मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाया बड़ा प्लान, बढ़ सकती है बीजेपी की मुश्किल

उन्होंने बताया कि 16 नवम्बर तक जब्त इन वस्तुओं में चार करोड़ 47 लाख 13 हजार 358 रूपए की अवैध नगद राशि शामिल है. इस दौरान 70 हजार 681 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 30 लाख 15 हजार के आसपास बताई जाती है.

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में ड्रग और नारकोटिक्स अधिनियम के तहत लगभग 22 किलो नशीले पदार्थों को भी जब्त किया गया है, जिनकी कीमत लगभग एक लाख 76 हजार रूपए है.

सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने इस दौरान लगभग 29 लाख 13 हजार 871 रूपए के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं को भी जब्त किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).