मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़ने पर बवाल! BMC टीम पर भीड़ का हमला, इलाके में तनाव

मुंबई के धारावी इलाके में स्थित महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए बीएमसी की टीम जैसे ही पहुंची, वहां हालात बिगड़ने लगे. बीएमसी के इस कदम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया.

(Photo : X)

मुंबई के धारावी इलाके में स्थित महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए बीएमसी की टीम जैसे ही पहुंची, वहां हालात बिगड़ने लगे. बीएमसी के इस कदम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. भीड़ ने न केवल हंगामा किया बल्कि बीएमसी की गाड़ियों और कुछ अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी.

अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी की कार्रवाई

धारावी के 90 फीट रोड पर स्थित इस मस्जिद को बीएमसी ने अवैध घोषित किया था. यह मस्जिद करीब 25 साल पुरानी है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसका एक हिस्सा अनधिकृत रूप से बनाया गया था, जिसे आज तोड़ा जाना था.

भीड़ का विरोध और सड़क जाम

बीएमसी की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग कल रात से ही सड़क पर धरने पर बैठ गए थे और रास्ता जाम कर दिया. उनका कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है और इसे गिराना गलत है. हालात बिगड़ने के कारण बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके.

कांग्रेस सांसद की सीएम से मुलाकात

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की कांग्रेस सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को इस मस्जिद के डिमोलिशन नोटिस से संबंधित लोगों की भावनाओं से अवगत कराया.

गायकवाड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही. मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया और कहा कि फिलहाल तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई जाएगी.

पुलिस की तैनाती और इलाके में बढ़ता तनाव

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. हालात पर नजर रखने के लिए बीएमसी और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. स्थानीय लोग मस्जिद की तोड़फोड़ का विरोध जारी रखे हुए हैं, और तनाव का माहौल बना हुआ है.

धारावी में इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा और निराशा है. बीएमसी का कहना है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई करना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन स्थानीय समुदाय इसे धार्मिक भावना से जुड़ा मामला मानते हुए इसका विरोध कर रहा है. अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले को कैसे सुलझाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\