Chandigarh: 10वीं के छात्र गौरव ने कबाड़ से बनाई मोटरसाइकिल, एक लीटर पेट्रोल में 80km तक का कर सकते हैं सफर

गौरव ने अपने अपनी इस मोटरसाइकिल के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'मैंने तीन साल पहले अपनी पुरानी साइकिल से एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाई थी लेकिन इसकी स्पीड कम थी, मैंने इसे अब एक पेट्रोल मोटरसाइकिल में बदल दिया है जो 80km/ लीटर तक चल सकती है.'

गौरव (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) के रहने वाले महज 10 वर्षीय छात्र गौरव (Gaurav) ने कबाड़ का उपयोग करते हुए एक शानदार मोटरसाइकिल (Motorcycle) बनाकर सबको चौका दिया है. ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार गौरव ने अपने अपनी इस मोटरसाइकिल के बारे में बात करते हुए बताया कि, 'मैंने तीन साल पहले अपनी पुरानी साइकिल से एक इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) बनाई थी लेकिन इसकी स्पीड कम थी, मैंने इसे अब एक पेट्रोल मोटरसाइकिल में बदल दिया है जो 80km/ लीटर तक चल सकती है.'

बता दें इससे पहले सूरत (Surat) के रहने वाले दिव्यांग विष्णुभाई (Vishnubhai) ने भी कबाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक बनाते हुए सबको चौका दिया था. विष्णुभाई के इस कार्य से प्रसन्न होकर देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने उनकी जमकर प्रशंसा की थी. आनंद महिंद्रा ने विष्णुभाई एवं उनके जैसे अन्य लोगों को 1 करोड़ की आर्थिक मदद देने की भी इच्छा जताई थी.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 से सर्वाधिक 106 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1,514 नए मामले सामने आए

विष्णुभाई के इस हुनर को देख ऑटो सेक्टर के विशेषज्ञ भी हैरत मे हैं. विष्णु भाई सूरत के महीधरपुरा इलाके में रहते हैं. लोग उन्हें उनकी खास बाइक के लिए पहचानते हैं. 60 वर्षीय विष्णुभाई पटेल ने कभी किसी गैराज में काम नहीं किया. चौंकाने वाली बात तो ये है कि उन्होंने केवल कक्षा 5 तक ही शिक्षा ग्रहण की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Royal Enfield Classic 350 Price Hike: त्योहारों से पहले महंगी हुई रॉयल एनफील्ड, जानें नए वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड