देश

सीएम अरविंद केजरीवाल ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठाया बड़ा कदम, सभी सरकारी स्कूलों में नवंबर तक लगाये जायेंगे CCTV कैमरे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शहर के सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एक परियोजना की शुरूआत की और कहा कि यह एक ‘‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’’ होगा

सीएम अरविंद केजरीवाल ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठाया बड़ा कदम, सभी सरकारी स्कूलों में नवंबर तक लगाये जायेंगे CCTV  कैमरे
अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को शहर के सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाने के लिए एक परियोजना की शुरूआत की और कहा कि यह एक ‘‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’’ होगा. केजरीवाल ने लाजपत नगर में शहीद हेमू कल्याणी सर्वोदय बाल विद्यालय में परियोजना की शुरूआत करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के 1000 से अधिक स्कूलों को इस वर्ष नवम्बर तक सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दे दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘सख्ती’’ से आदेश को क्रियान्वित करने के लिए कहा जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह देश और दुनिया में स्कूली शिक्षा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि कक्षा से अभिभावकों के मोबाइल फोन पर एक ऐप के जरिये सीधा प्रसारण किया जाएगा.’’ यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर नही चलेंगी 15 साल पुरानी स्कूल बसें, सरकार ने लिया फैसला

मुख्यमंत्री ने इन चिंताओं को खारिज किया कि सीसीटीवी कैमरे स्कूली बच्चों की निजता का उल्लंघन करेंगे. उन्होंने कहा कि इस पहल से दिल्ली के सरकारी स्कूलों के परिणाम में सुधार करने में मदद मिलेगी. केजरीवाल ने कहा कि सीसीटीवी सरकार की लोगों के प्रति सीधी जिम्मेदारी सुनिश्चित करेगा.(इनपुट भाषा)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).