CBSE Class 10 Second Board Results 2026: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां जानें कैसे करें चेक

सीबीएसई ने बताया कि स्कूल-वार रिजल्ट संबंधित स्कूलों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दिए गए हैं. नियमित छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं, निजी (Private) अभ्यर्थी अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि हार्ड कॉपी उनके पंजीकृत पते पर भेजी जाएगी.

CBSE Class 10 Second Board Results 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शनिवार, 18 जुलाई को कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस साल पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत सेकेंड बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी, ताकि छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का एक अतिरिक्त अवसर मिल सके. बोर्ड के अनुसार, मुख्य परीक्षा और सेकेंड बोर्ड परीक्षा के संयुक्त परिणामों के बाद इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 96.78 फीसदी दर्ज किया गया है. CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने बढ़ाई कक्षा 12वीं के अंकों के वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन की आखिरी तारीख; अब 7 जून तक करें आवेदन

6.63 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार, 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित सेकेंड बोर्ड परीक्षा में 6.63 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. इनमें से करीब 5.13 लाख छात्रों ने अपने अंक बेहतर करने के लिए परीक्षा दी थी, जिनमें 59.95 फीसदी छात्र अपने प्रदर्शन में सुधार करने में सफल रहे.

वहीं, कंपार्टमेंट श्रेणी में 1.49 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78,503 छात्रों ने सफलता हासिल की. इस श्रेणी का पास प्रतिशत 52.40 फीसदी रहा.

दोनों परीक्षाओं में बेहतर अंक होंगे मान्य

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जिन नियमित छात्रों ने मुख्य परीक्षा और सेकेंड बोर्ड परीक्षा दोनों में हिस्सा लिया है, उनके दोनों प्रयासों में से बेहतर अंक अंतिम परिणाम के लिए मान्य होंगे.

ऐसे करें CBSE Class 10 Second Board Result 2026 चेक

छात्र अपना रिजल्ट और मार्कशीट नीचे दिए गए माध्यमों से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी अपने पास रखें.

आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाएं. वहां "Secondary School Examination Result (Phase II) 2026" लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं.

DigiLocker: DigiLocker वेबसाइट या मोबाइल ऐप में लॉग इन करें. Issued Documents सेक्शन में जाकर Class 10 Marksheet 2026 डाउनलोड करें.

UMANG ऐप: UMANG ऐप में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें और Education सेक्शन में जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

मार्कशीट और सर्टिफिकेट कैसे मिलेंगे?

सीबीएसई ने बताया कि स्कूल-वार रिजल्ट संबंधित स्कूलों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दिए गए हैं. नियमित छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं, निजी (Private) अभ्यर्थी अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि हार्ड कॉपी उनके पंजीकृत पते पर भेजी जाएगी.

Share Now