कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, CBI ने बनाई स्पेशल टीम- कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार की जल्द गिरफ्तारी कर सकती है. कुमार सारदा पोंजी घोटाले के संबंध में मंगलवार की सुबह सीबीआई के समक्ष हाजिर नहीं हुए.

कोलकाता पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) कोलकाता (Kolkata) के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार (Rajeev Kumar) की जल्द गिरफ्तारी कर सकती है. कुमार सारदा पोंजी घोटाले के संबंध में मंगलवार की सुबह सीबीआई के समक्ष हाजिर नहीं हुए. उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले पुलिस अधिकारी राजीव कुमार को कोर्ट ने भी अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के सीबीआई राजीव कुमार का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. जिससे उन्हें जल्द से जल्द जांच में शामिल किया जा सके. इसलिए माना जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने आने में विफल रहने के कारण अब कुमार की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है. दरअसल सीबीआई ने उन्हें पेशी के लिए दो बार नोटिस जारी किया लेकिन वह एक भी बार जांच में शामिल होने नहीं आए.

गौरतलब है कि सारदा ग्रुप आफ कंपनीज ने लोगों को उनके निवेश पर भारी मुनाफा देने का लालच देकर उनका करीब 2500 करोड़ रूपया हड़प लिया.

उधर, करोड़ों रुपये के सारदा चिट-फंड घोटाले में नोटिस मिलने पर कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए बारासात की एक विशेष अदालत का रुख किया. हालांकि कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया. सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों की सुनवाई के प्रभारी विशेष कोर्ट ने कहा कि यह एक निचली अदालत है और उसे अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई करने का अधिकार नहीं है.

गौरतलब है कि 13 सितंबर को, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त को सारदा चिट-फंड घोटाला मामले में गिरफ्तारी से संरक्षण का अपना अंतरिम आदेश वापस ले लिया था. साथ ही सीबीआई के नोटिस को रद्द करने की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों का नया युग: PM Modi और चांसलर Christian Stocker के बीच सेमीकंडक्टर और रक्षा सहयोग पर बनी सहमति