पति ने पत्नी को गैर मर्द के साथ रंगे हाथों पकड़ा, भागने की कोशिश में महिला के प्रेमी ने छत से लगाईं छलांग, हुई मौत
शख्स का शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध थे. महिला जहां जे जे कालोनी में रहती थी शख्स भी उसी कालोनी में रहता था. उसका अक्सर महिला के घर आना जाना रहता था. पंकज नाम का 29 वर्षीय व्यक्ति हमेशा की तरह मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब महिला के घर गया...
शख्स का शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध थे. महिला जहां जे जे कालोनी में रहती थी शख्स भी उसी कालोनी में रहता था. उसका अक्सर महिला के घर आना जाना रहता था. पंकज नाम का 29 वर्षीय व्यक्ति हमेशा की तरह मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब महिला के घर गया. उस दिन महिला घर में अकेली थी. महिला का प्रेमी पंकज घर पहुंचा उसी दौरान महिला का पति भी घर पहुंच गया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. महिला के पति ने उसे थप्पड़ मारा और दोनों को फिर से कमरे में ही लॉक कर दिया और पत्नी से कहा कि अब तेरे बाप और भाई को फोन करके यहां बुलाता हूं. उन्हें भी तो पता चलना चाहिए कि तुम क्या कर रही हो. महिला ने दरवाजा खुलवाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसके पति ने दरवाजा नहीं खोला.
जिसके बाद पंकज बालकनी से होते हुए पांचवी मंजिल पर पहुंच गया. वहां जाकर उसने देखा कि महिला का पति वहीं बैठा हुआ है. उससे बचने के लिए पंकज ने बालकनी में छलांग लगाने की कोशिश की लेकिन वो नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: पत्नी की चाचा के साथ थे अवैध संबंध, पति ने प्राइवेट पार्ट और आंखें निकालकर उतारा मौत के घाट
मृतक पंकज और महिला के बीच करीब दो साल से संबंध थे. पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद सारी चीजें जब्त कर ली हैं और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

