देश

बिहार के बेगूसराय में 'पकड़वा विवाह', पशु चिकित्सक की जबरन कराई शादी

बिहार के बेगूसराय जिले से 'पकड़वा विवाह' का मामला सामने आया है, जहां एक पशु चिकित्सक का अपहरण कर उसकी जबरन शादी कराई गई. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

बिहार के बेगूसराय में 'पकड़वा विवाह', पशु चिकित्सक की जबरन कराई शादी
(Photo Credit : Pixabay)

पटना, 15 जून : बिहार के बेगूसराय जिले से 'पकड़वा विवाह' का मामला सामने आया है, जहां एक पशु चिकित्सक का अपहरण कर उसकी जबरन शादी कराई गई. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जानकारी के अनुसार, तेघरा थाना क्षेत्र के पिधौली गांव के निवासी पशु चिकित्सक सत्यम कुमार झा सोमवार दोपहर मवेशियों के इलाज के लिए गए थे, तभी कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और जबरन एक लड़की से शादी करवा दी.

सत्यम के पिता सुबोध कुमार झा ने कहा, "जब सत्यम शाम तक घर नहीं लौटा, तो हमने उसकी तलाश शुरू कर दी. वह रात में भी नहीं लौटा. मंगलवार की सुबह, मेरे फोन पर एक वीडियो क्लिप आई, जिसमें मेरा बेटा एक लड़की के साथ बैठा था और शादी हो रही थी." यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर

झा ने कहा, "हमने इस संबंध में तेघरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है." तेघरा थाने के एसएचओ ने कहा, "हमें पकड़वा शादी से संबंधित शिकायत मिली है. मामले की जांच चल रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).