CAA Protest: कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी की बढ़ी मुश्किलें, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर 1 करोड़ से ज्यादा का नोटिस

बता दें कि मुरादाबाद में बीते 29 जनवरी से प्रदर्शन चल रहा है. नोटिस में सामाजिक सौहार्द को खतरा बताया गया है. प्रशासन के अनुसार कानून-व्यवस्था पर खर्च हो रहा है. अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम ने अब तक 144 लोगों को इस तरह का नोटिस जारी किया है.

इमरान प्रतापगढ़ी (Photo Credits Instagram)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन हुआ. सरकारी संपत्ति नुकसान पहुंचाने को लेकर  प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर नुकसान की भरपाई करने को लेकर सैकड़ों लोगों को सरकार की तरफ से नोटिस भेजा गया था. वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ईदगाह में चल रहे प्रदर्शन में कांग्रेस नेता व मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) को शामिल होने को लेकर प्रशासन की तरफ से एक करोड़ का नोटिस भेजा गया हैं. प्रशासन ने प्रदर्शन पर 13 लाख 42 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से जुर्माने का नोटिस भेजा है.

इमरान प्रतापगढ़ी को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA)  के विरोध में मुरादाबाद शहर में धारा 144 लागू होने बाद भी ईदगाह पर समुदाय विशेष के लोगों को आह्वान कर उन्हें जमा करके भड़काया जा रहा है. प्रदर्शन में के दौरान 144 का उल्लंघन कर अपने सहयोगियों, साथियों और महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर  विभिन्न समुदायों के बीच असौहार्द, शत्रुता, घृणा की भावना फैलाई जा रही है. इसके कारण जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती करनी पड़ रही है. जिसके एवज में यह जुर्माने की रूप में यह नोटिस भेजी जा रही है. जिसकी भरपाई आपको करना है.  यह भी पढ़े: यूपी पुलिस की अजीबो-गरीब कार्रवाई, 6 साल पहले मृत बन्ने खां के खिलाफ जारी किया शांति भंग करने का नोटिस

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सीएए के खिलाफ 29 जनवरी से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. लोग मुरादाबाद के ईदगाह में जमा होकर मोदी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं. जो इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी भी शामिल हुए हैं. जो उनके द्वारा प्रदर्शन में शामिल होने पर प्रशासन की तरफ से सामाजिक सौहार्द को खतरा बताया गया है. ऐसे में इस प्रदर्शन में को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था ना बिगड़े पुलिस को लगाया गया है. जो प्रदर्शन पर प्रतिदिन 13 लाख 42 हजार रुपये के हिसाब से इमरान प्रतापगढ़ी को 1 करोड़ 4 लाख और 8 हजार रुपये का नोटिस भेज जुर्माना भरने को कहा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट