नोएडा: बिजनेस वुमेन को शादी का झांसा देकर युवक ने किया बलात्कार, गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर एक उद्योगपति महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथिततौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है.....
नोएडा: शादी का झांसा देकर एक उद्योगपति महिला (Business Woman) के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथिततौर पर बलात्कार (Rape) करने का मामला सामने आया है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना बिसरख (Bisrakh Police Station) के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार रात महिला ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सूर्यकांत त्रिपाठी ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: मांड्या जिले के पास बस नहर में गिरी, 25 लोगों की मौत, कई घायल
थाना प्रभारी ने बताया कि सूर्यकांत ने महिला को बताया कि वह कुंवारा है. महिला के पति की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो गई थी. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2018 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

