देश

बिहार में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 8 की मौत, कई घायल

बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से आठ यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं.

बिहार में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 8 की मौत, कई घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (IANS Infographics)

पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात से आठ यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, बिजुलिया गांव के कुछ लोग एक ऑटो (टेम्पो) पर सवार होकर रफीगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.  इसी दौरान कियाखाप गांव के समीप एक पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी.  इस घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए.

इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.  घायलों को तत्काल गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान चार अन्य लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा: धुले में बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, 15 की मौत- 35 घायल

रफीगंज के थाना प्रभारी राजीव रंजन ने आईएएनएस को बताया कि कुछ मृतकों की पहचान हुई है, लेकिन अधिकांश मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.  उन्होंने कहा कि घायलों में दो लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2020 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).