बुरहान वानी की बरसी के मद्देनजर रोकी गई अमरनाथ यात्रा, कश्मीर में अलर्ट
की बुरहान वानी की बरसी से पहले शुक्रवार को अलगाववादी नेता यासिन मलिक को हिरासत में ले लिया था, जबकि मीर वाइज और सैय्यद जफरशाह गिलानी को नजरबंद रखा गया है.
जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी बुरहान वानी की दूसरी बरसी पर आज यानी जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है. पिछले साल बुरहान की पहली बरसी पर हुई हिंसा से सीख लेते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा को आज (रविवार) भर के लिए रोक दी गई है. शहर में इस दौरान कानून व्यवस्था ना बिगड़े सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी कर दी गई है. एहतियात के तौर पर कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं. बुरहान की दूसरी बरसी पर अलगाववादियों के बुलाए बंद को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को एक दिन के लिए रोक दी गई है.
बता दें की बुरहान वानी की बरसी से पहले शुक्रवार को अलगाववादी नेता यासिन मलिक को हिरासत में ले लिया था, जबकि मीर वाइज और सैय्यद जफरशाह गिलानी को नजरबंद रखा गया है.
दो साल पहले 8 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों ने बुरहान वानी को मुठभेड़ में मार गिराया था. त्राल का रहने वाला बुरहान वानी आतंकी संगठन हिज्बुल का कमांडर था. उसके मारे जाने के बाद घाटी में बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे. लंबे समय तक कर्फ्यू लगा था. महीनों तक चले विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में 85 लोगों की जान गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2018 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

