देश

नोएडा के रबूपुरा में दो मंजिला इमारत गिरी, 2 बच्चियों की मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

शहर के रबूपुरा थाना क्षेत्र के दुबी गांव में सोमवार देर रात दो मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में सात वर्षीय कुमारी प्राची और नौ वर्षीय कुमारी रूबी की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है.

नोएडा के रबूपुरा में दो मंजिला इमारत गिरी, 2 बच्चियों की मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

नोएडा : शहर के रबूपुरा थाना क्षेत्र के दुबी गांव में सोमवार देर रात दो मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह (Rannvijay Singh) ने बताया कि दुबली गांव निवासी ऋषि पाल (Rishi Pal) का दो मंजिला मकान सोमवार देर रात अचानक ढह गया. घटना में सात वर्षीय कुमारी प्राची और नौ वर्षीय कुमारी रूबी की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला तथा झाझर के रामा अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).