देश

यूपी: मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत पहुंचाने में लगाया उदासीनता का आरोप

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यूपी के खासकर पूर्वांचल के जिलों में लगभग 100 लोगों की मौत व लाखों परिवारों का जीवन बाढ़ की समस्या से बेहाल है, लेकिन राहत पहुंचाने के मामले में सरकारी उदासीनता की शिकायत आम है.

यूपी: मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत पहुंचाने में लगाया उदासीनता का आरोप
बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Photo Credit- ANI)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी(BSP) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कहा कि यूपी के खासकर पूर्वांचल के जिलों में लगभग 100 लोगों की मौत व लाखों परिवारों का जीवन बाढ़ की समस्या से बेहाल है, लेकिन राहत पहुंचाने के मामले में सरकारी उदासीनता की शिकायत आम है. मायावती ने मंगलवार को एक ट्वीट किया, "भारी बारिश से यूपी के खासकर पूर्वांचल के जिलों में लगभग 100 लोगों की मौत व लाखों परिवारों का जीवन बाढ़ व जलभराव की समस्या से काफी बेहाल व अति संकटग्रस्त है। इससे निजात दिलाने व राहत पहुंचाने के मामले में सरकारी उदासीनता की शिकायत आम है. सरकार तत्काल ध्यान दे तो बेहतर होगा.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "साथ ही बाढ़ से पूर्वांचल में खेती-किसानी भी काफी ज्यादा प्रभावित हुई है, जिसपर केन्द्र व राज्य सरकार दोनों को फौरन पूरा ध्यान देने की जरूरत है. वरना गरीबी व बेरोजगारी की गंभीर समस्या से जुझ रहे इस क्षेत्र के करोड़ों लोगों का जीवन और भी ज्यादा दरिद्र व संकटग्रस्त बन जाएगा. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश से कई जिलों में भरा पानी, नौ लोगों की गई जान, आम जन-जीवन अस्त व्यस्त

उन्होंने आगे लिखा, "अत: व्यापक जनहित व जनकल्याण में क्या यह उचित नहीं होगा कि गांधी जयंती को धूमधाम के बजाए पूरी सादगी व संजीदगी से मनाया जाए तथा जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों पर खर्च होने वाले सरकारी व गैर सरकारी धन को बचाकर उन्हें अति-जरूरतमन्द लाखों बाढ़ पीड़ितों को राहत देने पर खर्च किया जाए."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).