देश

यूपी: प्रेमी बना हैवान, दोस्त से संबंध न बनाने पर प्रेमिका का गला रेत कुएं में फेंका

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दोस्त से संबंध बनाने से इंकार करने पर बांदा जिले की निवासी एक महिला का उसके प्रेमी ने कथित रूप से गला रेत कर एक सूखे कुएं में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया

यूपी: प्रेमी बना हैवान, दोस्त से संबंध न बनाने पर प्रेमिका का गला रेत कुएं में फेंका
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दोस्त से संबंध बनाने से इंकार करने पर बांदा जिले की निवासी एक महिला का उसके प्रेमी ने कथित रूप से गला रेत कर एक सूखे कुएं में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया. घायल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) रमेश ने सोमवार को बताया, "28 साल एक महिला को रविवार को सूखे कुएं से निकाल कर इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है. वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है."

महिला के हवाले से एसपी ने बताया, "उसकी (महिला) शादी फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 2008 में हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। पति से अनबन होने पर महिला पिछले कुछ सालों से बांदा जिले के एक गांव में अपने मायके में रह रही है। इसी दौरान फतेहपुर के एक युवक लवकुश सिंह कछवाह से उसका प्रेम संबंध हो गया। युवक ने गुरुवार शाम युवती को मिलने के बहाने बुलाया और अपने दोस्त चंदन के साथ जलाला गांव के जंगल ले गया, वहां उसने महिला पर अपने दोस्त चंदन से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। महिला के इनकार करने पर लवकुश ने उसका गला रेत कर उसे सूखे कुएं में फेंक दिया और अपने दोस्त के साथ फरार हो गया."  यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: प्रेमी-प्रेमिका की गला रेत कर हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

एसपी ने बताया, "तीन दिन बाद रविवार को युवती के कराहने की आवाज सुन कर कुछ चरवाहे कुंए के पास पहुंचे और युवती को बाहर निकाला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में लवकुश और चंदन के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2019 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).