एजेंसी न्यूज

Kerala: आईयूएमएल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला

केरल में चुनाव के बाद कथित तौर पर माकपा और आईयूएमएल के कार्यकर्ताओं बीच हुई झड़प में युवा लीग के एक कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी शुक्रवार को वलयम में एक सुनसान जगह पर मृत अवस्था में पाया गया.

Kerala: आईयूएमएल कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कन्नूर (केरल), 10 अप्रैल : केरल (Kerala) में चुनाव के बाद कथित तौर पर माकपा और आईयूएमएल (IUML) के कार्यकर्ताओं बीच हुई झड़प में युवा लीग के एक कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी शुक्रवार को वलयम में एक सुनसान जगह पर मृत अवस्था में पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतक का नाम रतीश (36) है और वह पनूर का निवासी था.

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, “कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है. यह भी पढ़ें : Corona Update: उत्तर प्रदेश में जारी है कोरोना का कहर, मिले 9695 नए संक्रमित

हमने उसकी तस्वीर सब जगह वितरित की जिसके बाद पता चला कि मृतक आईयूएमएल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में आरोपी था.”

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).