देश

रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला अब नहीं जाएगी लोगों की जान, लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लगी नीले रंग की बत्ती देगी गाड़ी के स्टार्ट होने का संकेत

जिसके तहत मुंबई की लोकल ट्रेन के दरवाजों पर नील रंग की बत्ती लगाई जा रही है. इस बत्ती को लगाए जाने के बाद ट्रेन स्टार्ट होते ही बत्ती जल जाएगी. जिससे पता चल जाता है कि ट्रेन चलने वाली है. इस बत्ती को लगाए जाने से कुछ हद तक मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ने के दौरान होने वालें हादसों को रोका जा सकेगा.

रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला अब नहीं जाएगी लोगों की जान, लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लगी नीले रंग की बत्ती देगी गाड़ी के स्टार्ट होने का संकेत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits Wikimedia)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में प्रति दिन ट्रेनों में चढ़ने के दौरान गिरने से हादसे होते रहते है. इन हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय ने एक नायाबा कदम उठाया है. जिसके तहत मुंबई की लोकल ट्रेन के दरवाजों पर नीले रंग की बत्ती लगाई जा रही है. इस बत्ती को लगाए जाने के बाद ट्रेन स्टार्ट होते ही बत्ती जल जाएगी. जिससे पता चल जाएगा कि ट्रेन चलने वाली है. इसे लगाए जाने से कुछ हद तक मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ने के दौरान होने वाले हादसों को रोका जा सकेगा.

बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने रविवार को मुंबई लोकल ट्रेन का एक विडियो शेयर किया. जिसमें दिख रहा है कि किस तरह ट्रेन के स्टार्ट होते ही गेट पर लगी नीले रंग की बत्ती जलने-बुझने लगती है. तीन से चार बार जलने-बुझने के बाद ट्रेन प्लैटफॉर्म से रवाना होती है. रेल मंत्रालय के इस नायाबा कदम के बारे में उन्होंने ट्वीट भी किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'सेफ्टी फर्स्ट. ट्रेन में चढ़ते यात्रियों के लिए कोच के गेट पर नीले रंग की लाइट लगाई जा रही है, जो यात्रियों को गाइड करेगी कि ट्रेन खुलने जा रही है. इससे आखिर समय में ट्रेन में चढ़ने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी.' यह भी पढ़े: रेल मंत्री पियूष गोयल ने मुंबईकरों को दिया बड़ा तोहफा, अब 12 नहीं 15 डिब्बों की होंगी सभी लोकल ट्रेन

बता दें कि मुंबई की लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफ लाईन कही जाती है. इस ट्रेन से प्रति दिन लाखों लोग यात्रा करते है. अक्सर देखा जाता है कि ट्रेन प्लैटफॉर्म से चलने के बाद भी लोग दौड़ कर ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करते हैं. इसी बीच लोगों का ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल जाता है और वे हादसे का शिकार हो जाते है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).