तमिलनाडु में पटाखों में विस्फोट से तीन लोगों की मौत
दिवाली में बिक्री के लिए लाए गए प्रतिबंधित पटाखों के जखीरे को वैन से उतारे जाने के क्रम में बुधवार को उनमें विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई।
इरोड: दिवाली में बिक्री के लिए लाए गए प्रतिबंधित पटाखों के जखीरे को वैन से उतारे जाने के क्रम में बुधवार को उनमें विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह छह बजे के आसपास घटी जब पटाखों से भरे बैगों को वैन से उतार कर यहां के निकट शास्त्रीनगर में सुकुमार के घर ले जाया जा रहा था.
उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि यह विस्फोट घर्षण के कारण हुआ जिसमें मकान मालिक के बेटे सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि वैन और आसपास के कम से कम 10 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

