Black Marketing of Oxygen: लखनऊ में ऑक्सीजन की कालाबाजारी के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया हैं. पुलिस ने उनके पास से 225 ऑक्सीजन सिलेंडर और नकदी बरामद की है.

मेडिकल ऑक्सीजन (Photo Credits: Pixabay)

लखनऊ, 5 मई : लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया हैं. पुलिस ने उनके पास से 225 ऑक्सीजन सिलेंडर ( Oxygen Cylinder) और नकदी बरामद की है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस ने दो व्यक्तियों, करण भारद्वाज और नेकराम को जानकीपुरम क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया और मंगलवार शाम को 115 ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी वैन जब्त की है. गुडंबा में, अपराध शाखा और गुडंबा पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बालाजी की गैस एजेंसी पर छापा मारा और दो व्यक्तियों, गुडम्बा के विष्णु और गोंडा के विकास को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 87 ऑक्सीजन सिलेंडर और 1 लाख रुपये बरामद किए. गोमती नगर एक्सटेंशन से एक अन्य मामले में, दो व्यक्तियों, सुल्तानपुर के इकरम अली और विश्वास खंड के आयुष शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि वे नाइट्रोजन गैस की खरीद की नकली रसीद संभाल कर रखते थे और ऑक्सीजन गैस सिलेंडर प्राप्त करते थे फिर जरूरतमंदों को उच्च कीमत पर बेचते थे. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश का यह गांव बना सबके लिए मिसाल, आज तक यहां नहीं मिला एक भी COVID मरीज

पुलिस ने उनके पास से 10 जंबो साइज के सिलेंडर (सभी भरे हुए), 8 छोटे खाली सिलेंडर, एक लोडर, एक रसीद, 2,500 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए. इसी तरह, चार लोग, बजरखेला के अनिल कुमार सिंह, गोमती नगर के साजिद, जितेंद्र कुमार वर्मा और दोनों, बाराबंकी के नीरज रावत, को भी नाका में गिरफ्तार किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें