Rajasthan Panchayat Election Results 2020: राजस्थान पंचायत समिति सदस्य चुनाव में BJP को 1,833 और कांग्रेस 1713 सीटों पर मिली जीत

राजस्थान पंचायत समिति सदस्य चुनाव में BJP को 1,833 और कांग्रेस 1713 सीटों पर मिली जीत

कांग्रेस- बीजेपी (फ़ाइल फोटो )

Rajasthan Panchayat Election Results 2020: राजस्थान के 21 जिलों में 4371 पंचायत समिति सदस्यों के हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती के बाद आरज परिणाम घोषित कर दिए गये. घोषित परिणाम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 1,833 और कांग्रेस (Congress) 1713 सीटों पर मिली जीत मिली है. राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) के मुताबिक, इन चुनावों में निर्दलीय 412 व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) 56 जगह विजयी रही है. चुनाव आयोग ने बताया कि बाकी सीटों के आधिकारिक परिणाम अभी आने हैं.

इसी तरह राजस्थान के जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में बीजेपी 190, कांग्रेस 121, व आरएलपी 5 सीटों पर जीती है.  कुल 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं और बाकी सीटों के परिणाम अभी आने हैं.  आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर यह मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई.  636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 उम्मीदवार तथा 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12663 उम्मीदवार मैदान में थे.

यह भी पढ़े: Rajasthan Panchayat Election Results 2020: राजस्थान पंचायत समिति सदस्य चुनाव में BJP ने 1,360 सीटों पर लहराया जीत का परचम तो कांग्रेस ने किया 1,247 सीटों कब्जा

बता दें कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था. उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिये 11 दिसंबर को चुनाव होगा. (इनपुट भाषा)

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड