देश

मल्लिकार्जुन खड़गे और थरूर की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा ने राहुल से पूछा सवाल

राहुल गांधी ने हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संगठन की बजाय विचारधारा का पद बताते हुए यह कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, बल्कि यह एक वैचारिक पद है. कांग्रेस अध्यक्ष एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा.

मल्लिकार्जुन खड़गे और थरूर की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा ने राहुल से पूछा सवाल
बीजेपी (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर : राहुल गांधी ने हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संगठन की बजाय विचारधारा का पद बताते हुए यह कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, बल्कि यह एक वैचारिक पद है. कांग्रेस अध्यक्ष एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा. उनके इस बयान की याद दिलाते हुए भाजपा ने उनसे सवाल किया है. भाजपा ने कटाक्ष करते हुए पूछा है, "उस विश्वास प्रणाली का बेहतर प्रतिनिधित्व कौन करता है? थरूर, जो एक टूटा हुआ भारत देखना चाहते हैं या सनातन धर्म से डरने वाले खड़गे?"

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी से यह सवाल पूछा है. मालवीय ने सनातन धर्म को लेकर इस वीडियो में खड़गे द्वारा दिए गए भाषण और कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले थरूर द्वारा अपने प्रचार के लिए जारी घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा दिखाने के संदर्भ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल पर कटाक्ष करते हुए यह सवाल पूछा है. यह भी पढ़ें : Delhi: 10 वर्षीय लड़के से दोस्तों ने किया कुकर्म, अस्पताल में मौत

भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार से बाहर के नेताओं के चुनाव लड़ने को सिर्फ एक 'नाटक' बताते हुए यह भी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस का अध्यक्ष कोई भी बने, उसे गांधी परिवार के निर्देश पर ही काम करना पड़ेगा. भाजपा का यह स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बावजूद मल्लिकार्जुन खड़गे एक कठपुतली ही साबित होंगे और रिमोट से नियंत्रित होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).