सबरीमाला विवाद को लेकर अमित शाह का बयान, कहा- केरल सरकार भक्तों से 'कैदियों' जैसा कर रही है बर्ताव
सबरीमला मुद्दे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भगवान अयप्पा स्वामी के भक्तों के साथ ' कैदियों' की तरह व्यवहार किया जा रहा है.
नई दिल्ली: सबरीमला मुद्दे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भगवान अयप्पा स्वामी के भक्तों के साथ ' कैदियों' की तरह व्यवहार किया जा रहा है. केरल सरकार पर लोगों के विश्वास को 'कुचलने' की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि भाजपा श्रद्धालुओं के साथ मजबूती से खड़ी है.
भाजपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं को कूड़े के ढेर और सुअरों के रहने की जगह पर रात बिताने के लिए मजबूर किया जा रहा है.शाह ने कहा, "पिनरायी विजयन सरकार जिस तरह सबरीमला के संवेदनशील मामले को ले रही है वह निराशाजनक है. केरल पुलिस युवा लड़कियों, माताओं एवं बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है, भोजन, आश्रय और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना उन्हें कठिन तीर्थ यात्रा के लिए मजबूर कर रही है. यह भी पढ़े: सबरीमाला विवाद: अमित शाह ने कहा भक्तों के साथ खड़ी है BJP, फैसले के नाम पर सरकार की क्रूरता बर्दाश्त नहीं
उन्होंने कहा कि केरल सरकार लोगों के विश्वास को 'कुचलने' की कोशिश कर रही थी, लेकिन भाजपा श्रद्धालुओं के साथ मजबूती से खड़ी रही. ‘‘ हम एलडीएफ को लोगों की आस्था कुचलने नहीं देंगे. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर पिनरायी यह सोचते हैं कि वे हमारे त्रिशूर जिले के अध्यक्ष के सुरेन्द्रन एवं छह अन्य लोगों को गिरफ्तार कर सबरीमला के लिये खड़े लोगों के आंदोलन से पार पा जायेंगे, तो वह गलत सोच रहे हैं . हम अयप्पा श्रद्धालुओं के साथ पूरी तरह से खड़े हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

