देश

BJP On Sanjay Singh: भाजपा ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को बताया 'सत्य की जीत', सीबीआई को मिले पुख्ता सबूत

भाजपा ने शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को सत्य की जीत बताते हुए कहा है कि शुरू से ही साफ था कि संजय सिंह शराब घोटाले के सरगनाओं में से एक हैं.

BJP On Sanjay Singh: भाजपा ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को बताया 'सत्य की जीत', सीबीआई को मिले पुख्ता सबूत
BJP | PTI

नई दिल्ली: भाजपा ने शराब घोटाले में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को सत्य की जीत बताते हुए कहा है कि शुरू से ही साफ था कि संजय सिंह शराब घोटाले के सरगनाओं में से एक हैं. भाजपा ने कहा कि दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद ऐसा लगता है कि सीबीआई को पुख्ता सबूत मिल गए हैं.

दिनेश अरोड़ा एवं राघव रघुनाथ के सरकारी गवाह बनने से दिल्ली के शराब घोटाले में दक्षिण भारतीय लॉबी का गठजोड़ भी खुल जाएगा और कानून की डोर जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल तक भी पहुंचेगी. CM Kejriwal On Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, गिरफ्तारी को बताया अवैध

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जब भी सांसद संजय सिंह दिल्ली सरकार के शराब घोटाले पर बोलते थे तो चिंता और हताशा का जो संयोजन दिखाई देता था, वह हमेशा संकेत देता था कि संजय सिंह की इस घोटाले में गहरी भागीदारी है, लेकिन उन्होंने किसी भी संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, इसलिए वह इस मामले में पीड़ित कार्ड खेलने की कोशिश करते थे पर अंततः कानून का शिकंजा उन तक पहुंच ही गया है.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी से साफ है कि सत्य की हमेशा विजय होती है. अपने अन्य पार्टी सहयोगियों की तरह संजय सिंह लम्बे समय तक खुद को निर्दोष बताते रहे पर अंततः सत्य सामने आ ही गया है. शुरू से ही यह ज्ञात था कि संजय सिंह शराब घोटाले के सरगनाओं में से एक हैं, जिनका आरोपी दिनेश अरोड़ा के साथ करीबी संपर्क था और दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद ऐसा लगता है कि संजय सिंह के खिलाफ सीबीआई को पुख्ता सबूत मिल गए हैं.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह बात सार्वजनिक तौर पर सामने आई है कि संजय सिंह, मनीष सिसोदिया के कार्यालय में शराब कारोबारियों, पब मालिकों और अन्य लोगों के साथ बैठक करते थे और दिनेश अरोड़ा के माध्यम से उनसे धन इकट्ठा करते थे. चूंकि, दिनेश अरोड़ा अब सरकारी गवाह बन गए हैं, इसलिए संजय सिंह के लिए खेल खत्म होता दिख रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).