देश

बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी का फूटा गुस्सा, कहा- कानून मेरे हाथ में होता तो रेप करने वालों का मर्डर कर देता

भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद सत्यदेव पचौरी (Satyadev Pachauri) ने कहा है कि ढाई साल की बच्ची या सात वर्षीय बच्ची का बलात्कार अमानवीय कृत्य है और अगर उनके पास अधिकार होता तो वह बलात्कारियों को मार देते

बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी का फूटा गुस्सा, कहा- कानून मेरे हाथ में होता तो रेप करने वालों का मर्डर कर देता
बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी (Photo Credits Twitter)

लखनऊ: भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद सत्यदेव पचौरी (Satyadev Pachauri) ने कहा है कि ढाई साल की बच्ची या सात वर्षीय बच्ची का बलात्कार अमानवीय कृत्य है और अगर उनके पास अधिकार होता तो वह बलात्कारियों को मार देते. पचौरी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ''मैं पुलिस से कहूंगा कि यातायात नियम तोड़ने के लिए पकडे़ जाने वालों को जाने दें लेकिन मैं पुलिस से यह नहीं कहूंगा कि हत्या करने वालों को जाने दें.''

उन्होंने कहा कि हर पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वाह ईमानदारी से कर रहा है। जिलाधिकारी, एसएसपी, आईजी और डीजी अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं. अब चूंकि भाजपा सरकार सत्ता में है तो ऐसी चीजों (बलात्कार एवं हत्या) को गंभीरता से लिया जाता है और अपराधियों से कड़ाई से निपटा जाता है.

बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल में 30 मई को अपहृत बच्ची का शव 2 जून को कूड़े के ढेर में मिला था. आरोपियों ने अमानवीय घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).