BJP अभी तक दिल्ली को नहीं दे पाई मुख्यमंत्री, बढ़ने लगे लंबे पावर कट: आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा के अंदर चल रही गुटबाजी का खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है. आम आदमी पार्टी (आप) की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए कई दिन हो गए हैं, लेकिन भाजपा अभी तक दिल्ली की जनता को मुख्यमंत्री नहीं दे पाई है.
नई दिल्ली, 12 फरवरी : आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा के अंदर चल रही गुटबाजी का खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है. आम आदमी पार्टी (आप) की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए कई दिन हो गए हैं, लेकिन भाजपा अभी तक दिल्ली की जनता को मुख्यमंत्री नहीं दे पाई है. इस कारण दिल्ली में लंबे-लंबे पावर कट की समस्या सामने आ रही है.
मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा के अंदर गुटबाजी के कारण दिल्ली का मुख्यमंत्री अभी तक तय नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आपस में यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा. इस लड़ाई का असर दिल्लीवासियों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता क्यों पिसे? भाजपा को अपनी आंतरिक लड़ाई बंद कर दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति करनी चाहिए और दिल्ली के गवर्नेंस पर ध्यान देना चाहिए." यह भी पढ़ें : New Income Tax Bill 2025: बदल जाएगा टैक्स भरने का तरीका! जानें नए इनकम टैक्स बिल का आप पर कैसे पड़ेगा असर
प्रियंका कक्कड़ ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं. उन्होंने कहा, "चुनाव के नतीजे आने के बाद से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल संगठन, पंजाब के नेताओं, जीते हुए विधायकों और जो नहीं जीत पाए उन उम्मीदवारों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. हम सभी से फीडबैक ले रहे हैं और जो भी चीजें सुधारने की जरूरत होगी, उस पर काम करेंगे." प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली में बढ़ रहे पावर कट्स का कारण भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री की नियुक्ति में हो रही देरी है. उन्होंने भाजपा से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति करें, ताकि दिल्ली का गवर्नेंस सही दिशा में चल सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

