देश

आरजेडी का बड़ा हमला, कहा- बिहार के किसानों को धोखा दे रही बीजेपी

किसान आंदोलन के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दावा किया है कि भाजपा नेताओं ने किसानों को 'आतंकवादी' घोषित किया है और अब वे बिहार में 'चौपाल' या किसान सभा आयोजित करके किसानों को धोखा दे रहे हैं.

आरजेडी का बड़ा हमला, कहा- बिहार के किसानों को धोखा दे रही बीजेपी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (फोटो क्रेडिट- ANI)

पटना, 14 दिसंबर: किसान आंदोलन के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (RJD) ने दावा किया है कि भाजपा (BJP) नेताओं ने किसानों को 'आतंकवादी' घोषित किया है और अब वे बिहार में 'चौपाल' या किसान सभा आयोजित करके किसानों को धोखा दे रहे हैं. राजद ने कहा कि बिहार के किसान भाजपा की बातों में नहीं आएंगे. केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prakash) और भाजपा नेता संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) के पटना (Patna) जिले के बख्तियारपुर (Bakhtiyaarpur) में एक किसान चौपाल में भाग लेने के अगले दिन विपक्षी पार्टी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की.

बिहार (Bihar) राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन (Chitaranjan Gagan) ने कहा, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) (NDA) के नेता बिहार के किसानों से झूठे दावे कर रहे हैं. वे बिहार में अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान अपने फर्जी वादों के कारण दूसरे राज्यों के किसानों की नाराजगी सामना कर रहे हैं."यह भी पढ़े: किसान आंदोलन : दिल्ली आने वाले कई रास्ते बंद, पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग चुनने को कहा.

उन्होंने कहा, "किसानों की नाराजगी हाल ही में बिहार चुनाव में सामने आई, जहां जदयू बिहार के उन 15 जिलों में अपना खाता तक नहीं खोल पाई, जिन्हें 'धान का कटोरा' कहा जाता है. इसके गठबंधन सहयोगी भाजपा का भी 10 जिलों में सफाया हो गया."

जदयू नेता ने सवाल दागते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में किसानों की स्थिति पर ध्यान क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा, "इस समय बिहार में किसानों की औसत वार्षिक आय 42,684 रुपये है, जबकि किसानों की राष्ट्रीय वार्षिक आय 77,124 रुपये है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).