भाजपा ने ईडी के सामने पेश नहीं होने पर दिल्ली सीएम से पूछा, 'किस बात का डर है'

दिल्ली में हुए शराब घोटाले के मामले में जांच एजेंसी ईडी द्वारा जारी किए गए तीसरे नोटिस पर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश होने को तैयार नहीं हैं.

Photo Credits ANI

नई दिल्ली, 3 जनवरी : दिल्ली में हुए शराब घोटाले के मामले में जांच एजेंसी ईडी द्वारा जारी किए गए तीसरे नोटिस पर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश होने को तैयार नहीं हैं. भाजपा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री के रवैये पर सवाल उठाते हुए पूछा है, "आखिर अरविंद केजरीवाल को किस बात का डर है? क्या उन्होंने शराब उत्पाद शुल्क घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को छोड़ दिया है ?"

दरअसल, शराब घोटाले के मामले में जांच एजेंसी ईडी ने अरविंद केजरीवाल को तीसरा नोटिस जारी कर 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन बताया जा रहा है कि केजरीवाल आज भी जांच एजेंसी के सामने पेश होने को तैयार नहीं है. यह भी पढ़ें : Punjab Kings Home Ground Changed: मुल्लांपुर स्टेडियम होगा पंजाब किंग्स का नया होम ग्राउंड, PCA ने साझा किया वीडियो

भाजपा ने केजरीवाल के रवैये पर सवाल उठाते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अरविंद केजरीवाल को किस बात का डर है ? क्या उन्होंने शराब उत्पाद शुल्क घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को छोड़ दिया है."

भाजपा ने केजरीवाल के साथ-साथ विपक्षी गठबंधन में शामिल अन्य दलों पर भी भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोलते हुए आगे कहा, "केजरीवाल को ईडी के समन को नजरअंदाज करने के बजाय, आई.एन.डी.आई.गठबंधन के नेताओं के भ्रष्टाचार के बारे में सबक लेना चाहिए, जो उनके अनुभव से खुद को समृद्ध भी कर सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड