Bird Flu in Rajasthan: राजस्थान में बर्ड फ्लू, 140 पक्षियों की मौत

राजस्थान में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद राज्य के छह जिलों में 140 और पक्षियों की मौत हो गई है. राज्य के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, 5 जनवरी: राजस्थान (Rajasthan) में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद राज्य के छह जिलों में 140 और पक्षियों की मौत हो गई है. राज्य के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी. इनमें से सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में 35, बीकानेर (Bikaner) में 53, झालावाड़ (Jhalawad) में 22, बारा (Bara) में 17, पाली (Pali) में 9 और बांसवाड़ा (Banswada) में 7 कौवों की मौत शामिल है. पिछले एक हफ्ते में, राजस्थान में कुल 522 पक्षियों की मौत हुई है, जिनमें से 471 कौवे थे, और बाकी बगुला और बया वीभर शामिल हैं.

सोमवार को एवियन इन्फ्लूएंजा के परीक्षण के लिए लगभग 13 नमूने भोपाल भेजे गए थे. फिलहाल एच5एन1 वायरस हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पक्षियों में पता चला है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस कोविड-19 महामारी के बीच और घातक हो सकता है.

यह भी पढ़े: Bird Flu In MP: कोरोना वायरस संकट के बीच मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू की दहशत, प्रशासन अलर्ट

वन्यजीव वार्डन के चीफ वाइल्डलाइफ मोहनलाल मीणा (Mohanlal Mina) ने आईएएनएस से कहा, हम संक्रमण की जांच के लिए तत्काल कार्रवाई करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. हमारी टीमें बिना किसी देरी के ऐसे सभी मामलों को ट्रैक कर रही हैं और उन्हें विशेष सावधानी से निपट रही हैं. उन्होंने कहा, यह रणनीति सभी जिलों में लागू की जा रही है. हमने पशु चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया है और संक्रमण को रोकने के लिए हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं.

उधर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी बर्ड फ्लू का संकट गहराने लगा है. इसी के चलते सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई हिस्सों में बीते 10 दिनों में बड़ी संख्या में कौओं की मौत हुई है. इंदौर (Indore) में 142, मंदसौर (Mandsaur) में 100, आगर-मालवा (Aagar-Malwa) में 112, खरगोन (Khargon) जिले में 13, सीहोर (Sihore) में नौ कौओं की मृत्यु हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Rate Today, May 28, 2026: चांदी की कीमत में भारी गिरावट, आज ₹10,000 सस्ती हुई चांदी, दिल्ली-मुंबई समेत अधिकांश शहरों में भाव ₹2,75,000 प्रति किलो पर आया

Gold Rate Today, May 28, 2026: 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,58,280 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर; जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित अपने शहर के रेट्स

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड