देश

Bihar Shocker: पानी मांगती रही आग में झुलसती बीवी, वीडियो बनाता रहा पति, भाभी के साथ अवैध संबंधों का विरोध करती थी पत्नी

पहले तो ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे. इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं. अंजली ने जब इसका विरोध किया तो पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की.

Bihar Shocker: पानी मांगती रही आग में झुलसती बीवी, वीडियो बनाता रहा पति, भाभी के साथ अवैध संबंधों का विरोध करती थी पत्नी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

बक्सर: बिहार के बक्सर में पत्नी को पति के अवैध संबंधों का विरोध करना महंगा पड़ गया. पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर पत्नी को आग के हवाले कर दिया. पति ने तो उसका वीडियो भी बनाया जो कि पुलिस के हाथ लगा है. वीडियो में देखा गया कि आग में झुलसी अंजली अपने ससुराल वालों से पानी मांग रही थी, लेकिन ससुराल वाले उसका वीडियो बनाते रहे. पति बार-बार कह रहा है कि "पहले तुम इस बात को कबूल करो कि आग तुमने खुद लगाई है, घर पर कोई नहीं था, फिर हम पानी देंगे." अंजली इतनी तकलीफ में थी कि उसने यह बातस्वीकार कर ली. Bihar: पहली बार शराब पीते पकड़े जाने पर घर के बाहर लगेगा चेतावनी का पोस्टर

मामला जिले के कमरपुर गांव का है. सूर्य देव राय की पत्नी अंजली राय का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है. पुलिस ने महिला के ससुर और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि, पति की तलाश जारी है.

अंजलि ने पुलिल को दिए अपने बयान में बताया था कि उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को सूर्य देव राय के साथ हुई थी. पहले तो ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे. इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं. अंजली ने जब इसका विरोध किया तो पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की.

जब वह झुलस रही थी तब पति वीडियो बना रहा था. अंजली अपने ससुराल वालों से पानी मांग रही थी. वो अपने पति से बार-बार बोल रही है- प्यास लगी है, पानी दे दीजिए. प्लीज मुझे बचा लीजिए, लेकिन ससुराल वालों ने उसने पानी अपनी शर्त मनवाने के बाद ही दिया.

इस मामले में पीड़िता के मायके वालों ने पति सूर्य देव राय, ससुर कमलेश्वर राय और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने बताया कि ससुर और एक अन्य को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि आरोपी पति की तलाश जारी है. सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).