Bihar Violence: पटना में तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, गुस्साई भीड़ ने NH-30 पर बस समेत कई वाहनों को फूंका; पुलिस पर पथराव (Video)
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े. प्रशासन सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर रहा है, ताकि आगजनी और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा सके. वहीं युवक की मौत के मामले में भी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Bihar Violence: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर जमकर बवाल हो गया. अगमकुआं थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने 26 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी और कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए हाईवे जाम कर दिया. Sambhal Violence: हिंसा के बाद आज संभल का दौरा करेगी समाजवादी पार्टी की टीम, अब तक 4 की मौत, 25 गिरफ्तार
मृतक की पहचान तकिया गांव निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने हादसे के लिए जिम्मेदार बस को आग के हवाले कर दिया. हालांकि बस में सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए.
पुलिस पर पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की. सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया और NH-30 पर बैरिकेड लगाकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया गया.
स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीमों पर भी भीड़ ने पथराव किया. वहीं आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी सड़क जाम और तनावपूर्ण माहौल के कारण मौके तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
कई घंटे तक ठप रहा यातायात
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाया गया और हाईवे पर यातायात बहाल करने की कोशिश की गई. इस दौरान NH-30 पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे पटना सिटी के आसपास के इलाकों में आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई.
तेज़ रफ़्तार बस ने युवक की जान ली, गुस्साई भीड़ ने गाड़ियों में आग लगाई:
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े. प्रशासन सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर रहा है, ताकि आगजनी और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा सके. वहीं युवक की मौत के मामले में भी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.