Bihar: तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक जवान की मौत, कई घायल
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा के क्रम में प्रदेश का दौरा कर रहे. इस बीच सोमवार की देर रात पूर्णिया में तेजस्वी की एक एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
पूर्णिया, 27 फरवरी : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा के क्रम में प्रदेश का दौरा कर रहे. इस बीच सोमवार की देर रात पूर्णिया में तेजस्वी की एक एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह जवान घायल हो गए.
पुलिस के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी के पास पूर्व उप मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल एक वाहन पूर्णिया - कटिहार फोरलेन सड़क पर रॉन्ग साइड में चला गया . इसी दौरान एस्कॉर्ट वाहन की एक कार से टक्कर हो गई. यह भी पढ़ें : कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव के लिए मतदान जारी
घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने बताया कि हादसे में होमगार्ड का जवान मोहम्मद हलीम आलम की मौत हो गई और छह से सात अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में कार में सवार अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

