देश

Bihar: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर CM नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी यादव, सीएम ने दिया भरोसा

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे कि राज्य में जाति की जनगणना कैसे कराई जाए. तेजस्वी ने कहा मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे जल्द से जल्द यह कराना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अन्य राज्य भी जनगणना करा रहे हैं, लेकिन वे बिहार में सही ढंग से जातीय जनगणना कराना चाहते हैं.

Bihar: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर CM नीतीश कुमार से मिले तेजस्वी यादव, सीएम ने दिया भरोसा
आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Photo: Twitter)

पटना: बिहार (Bihar) में जातीय जनगणना को लेकर गरमाई सियासत ठंडा होने का नाम नही ले रही है. इस बीच, इस मामले को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उन्हें अपराह्न् 4.30 बजे का मिलने का समय दिया था. इस दौरान दोनो नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई. मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तेजस्वी ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर सीएम ने भरोसा दिया है. Bihar: सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी, BJP ने MLC टुन्ना पांडेय को पार्टी से किया निलंबित

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे कि राज्य में जाति की जनगणना कैसे कराई जाए. तेजस्वी ने कहा मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे जल्द से जल्द यह कराना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अन्य राज्य भी जनगणना करा रहे हैं, लेकिन वे बिहार में सही ढंग से जातीय जनगणना कराना चाहते हैं.

तेजस्वी ने आगे कहा कि सीएम ने कहा है कि मंत्रिमंडल से इस बारे में प्रस्ताव पास करना होगा. इसके पहले वे चाहते हैं कि सर्वदलीय बैठक बुलाकर सबकी राय ले ली जाए. राजद नेता तेजस्वी ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से बेरोजगारी के बारे में भी बात हुई है.

तेजस्वी ने कहा कि सीएम ने कहा है तो कुछ दिन इंतजार करना होगा. उल्लेखनीय है कि जातीय जनगणना को लेकर मंगलवार को तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वे समझना चाहते हैं कि आखिर इस मुद्दे पर सीएम की मंशा क्या है? सीएम ने 24 घंटे के बाद ही तेजस्वी को समय दे दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).